New Guidelines in Bihar Govt | Photo Credit: IBC24
पटना: New Guidelines in Bihar Govt बिहार सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से करने तथा उसके बाद राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 अप्रैल को एक पत्र जारी किया गया।
New Guidelines in Bihar Govt अधिसूचना के अनुसार, सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत भी इसी क्रम में की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर बिहार का राज्य गीत गाया जाएगा। यह पत्र सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक के लिए है। संबंधित अधिकारियों को इस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।