Nishant Kumar Meet Akshara Singh/Image Credit: @Nishantjdu X Handle
Nishant Kumar Meet Akshara Singh: पटना: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार प्रदेश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से ही निशांत कुमार लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब एक बार फिर निशांत कुमार सुर्ख़ियों में हैं और उसकी वजह है भोजपुरी अभिनेत्री से उनकी मुलाकात। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने निशांत कुमार से मुलाक़ात की।
निशांत और अक्षरा की यह मुलाकात पटना स्थित मंत्री आवास पर हुई। मुलाक़ात के दौरान अक्षरा सिंह ने निशांत कुमार को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात की जानकारी निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर खुद ही दीं। (Nishant Kumar Meet Akshara Singh) स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह से कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई।
निशांत कुमार ने बताया कि, मुलाकात के दौरान बिहार की तरक्की और बिहारी भाषाओं की फिल्मों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। (Nishant Kumar Meet Akshara Singh) दोनों ने क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूत बनाने और बिहार की संस्कृति को आगे बढ़ाने पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुलाकात काफी चर्चा में है।
आज बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी से मेरे निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई।
हम सभी लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं। बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर इनसे सार्थक बात हुई।#JDU #Bihar #NishantKumar #NitishKumar#Patna pic.twitter.com/ezcMK01cbJ
— Nishant Kumar – निशांत कुमार (@Nishantjdu) May 9, 2026
Nishant Kumar Meet Akshara Singh: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से ही निशांत कुमार काफी ज्यादा सक्रीय नजर आ रहे हैं। शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद भी निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागीय कामकाज की समीक्षा की। (Nishant Kumar Meet Akshara Singh) उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अमीर-गरीब, गांव-शहर या जाति के आधार पर इलाज में फर्क नहीं होना चाहिए।
इन्हे भी पढ़ें:-