नीतीश कुमार का सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे: सूत्र

नीतीश कुमार का सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे: सूत्र

नीतीश कुमार का सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे: सूत्र
Modified Date: March 30, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: March 30, 2026 10:42 am IST

पटना, 30 मार्च (भाषा) इस माह की शुरुआत में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राज्य विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। जनता दल (यूनाइटेड) सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जद(यू) राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और पार्टी सूत्रों के अनुसार एमएलसी की सदस्यता छोड़ने के लिए निर्धारित 14 दिन की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।

जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पिछले सप्ताह यहां संवाददाताओं से कहा था, “संविधान में यह प्रावधान है कि 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना चाहिए। उसी के अनुसार चीजें होंगी।”

हालांकि, झा ने इस सवाल को टाल दिया कि 75 वर्षीय जद(यू) प्रमुख मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देने जा रहे हैं।

जद(यू) नेता एवं विधायक अनंत कुमार सिंह ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा सौंपेंगे। सिंह ने रविवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

भाषा कैलाश

खारी

खारी


लेखक के बारे में