पटना छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई ने अध्यक्ष-महासचिव पद पर जीत दर्ज की, एबीवीपी का दो सीट पर कब्जा

पटना छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई ने अध्यक्ष-महासचिव पद पर जीत दर्ज की, एबीवीपी का दो सीट पर कब्जा

पटना छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई ने अध्यक्ष-महासचिव पद पर जीत दर्ज की, एबीवीपी का दो सीट पर कब्जा
Modified Date: March 1, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: March 1, 2026 2:25 pm IST

पटना, एक मार्च (भाषा) पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर जीत हासिल की जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दो सीट पर कब्जा किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चुनाव के परिणाम शनिवार रात घोषित किये गये और छात्र संगठन की एक अन्य टीम ‘ओसामा’ ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

अधिकारियों ने बताया कि एबीवीपी ने संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद हासिल किया जबकि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित उम्मीदवार एक भी सीट नहीं जीत सके।

एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने जदयू छात्र शाखा के प्रिंस कुमार को 1,496 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की जबकि एनएसयूआई की खुशी कुमारी महासचिव पद पर चुनी गईं।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, छात्र राजद के प्रत्युष राज को 553 वोट के अंतर से हराया।

टीम ‘ओसामा’ के सिफत फैज ने छात्र जदयू के उम्मीदवार आयुष हर्ष को 71 मतों के अंतर से हराया।

एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की जबकि हर्ष वर्धन ने कोषाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया।

भाषा यासिर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में