Bihar Chunav 2025: बिहार में इस सीट पर चुनाव से पहले ही हार गया NDA! फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन ने दिया झटका

Ads

Bihar Chunav 2025: दरअसल, छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है।

  •  
  • Publish Date - October 18, 2025 / 08:52 PM IST,
    Updated On - October 18, 2025 / 08:53 PM IST

Bihar Chunav 2025

HIGHLIGHTS
  • चिराग पासवान की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए बड़ा झटका
  • उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
  • नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां

पटना: Bihar Chunav 2025, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया। दरअसल, छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है।

चिराग पासवान की पार्टी और NDA दोनों के लिए बड़ा झटका

आपको बता दें कि एनडीए की सहयोगी रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने मढ़ौरा सीट से सीमा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले ही सीमा सिंह हिट विकेट हो गईं। यह चिराग पासवान की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए बड़ा झटका है।

जानें कौन हैं सीमा सिंह?

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहते हैं। भोजपुरी स्टार एक्टर निरहुआ के साथ भी सीमा ने काम किया है। वे निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ रिक्शेवाला’ नाम की फिल्म में ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ नाम के गाने से काफी चर्चा में आई थी। जिसमें उनके डांस ने धमाल मचा दिया था। इस गाने को लोगों को काफी पसंद किया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा ने नवादा जिले के सौरव सिंह से शादी की है।

ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा

हाल ही में उन्होने ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा था। चिराग की पार्टी लोजपा-आर से मढ़ौरा सीट पर टिकट भी मिल गया था। लेकिन अब नामांकन रद्द होने से विधायक बनने का सपना जरूर टूट गया।

आपको बता दें मढ़ौरा से लोजपा (रा) प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह समेत 4 लोगों का शनिवार को नामांकन रद्द हुआ है। जिसमें सीमा के अलावा बसपा से आदित्य कुमार,जदयू से बागी व निर्दलीय अल्ताफ़ आलम राजू, विशाल कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है। 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा।

इन्हे भी पढ़ें:

विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत की ट्रैप मिश्रित टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के बाबा बालक नाथ मंदिर में कथित अनियमितताओं के बाद एसओपी में बदलाव किया जाएगा