कार के पेड़ से टकराने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत, चालक जख्मी

कार के पेड़ से टकराने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत, चालक जख्मी

कार के पेड़ से टकराने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत, चालक जख्मी
Modified Date: November 28, 2022 / 11:27 pm IST
Published Date: March 10, 2022 10:24 pm IST

कटिहार, 10 मार्च (भाषा) बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गोंदवाड़ा गांव के समीप बृहस्पतिवार को एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि कार चालक जख्मी हो गया।

कोढ़ा थाना प्रभारी रूपक रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सदानंद पोद्दार (62), सरोज पोद्दार (45) और रेणु पोद्दार (35) के तौर पर की गई है। ये तीनों वर्तमान में पूर्णिया जिले के कोठरबाड़ी में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी कार चालक गंगानन्द पोद्दार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

भाषा सं अनवर अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में