अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो अन्य जख्मी

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो अन्य जख्मी

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो अन्य जख्मी
Modified Date: December 21, 2023 / 02:23 pm IST
Published Date: December 21, 2023 1:55 pm IST

नवादा: बिहार के नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा जाने से वाहन पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नवादा जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रजौली थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: Narayanpur News: वार्डवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक केदार कश्यप, समस्याएं सुनकर अधिकारियों को लगाई फटकार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा और शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार, वाहन पर सवार ये सभी लोग रजौली में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे तभी सड़क पर अचानक एक नीलगाय के आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।