अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे रखे ईंट में ठोकर मारी, तीन की मौत

अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे रखे ईंट में ठोकर मारी, तीन की मौत

अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे रखे ईंट में ठोकर मारी, तीन की मौत
Modified Date: August 2, 2023 / 05:53 pm IST
Published Date: August 2, 2023 5:53 pm IST

कटिहार, 02 अगस्त (भाषा) बिहार में कटिहार जिले के रौतारा थानाक्षेत्र में धरमैली गांव के पास बुधवार को एक मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों से टकरा जाने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई । थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा ।

मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के बेलोरी गांव निवासी जगल्ली (26) एवं मिथलेश ऋषि (24) तथा कटिहार जिले के दिघरी पंचायत के करवा टोला निवासी मुनचुन ऋषि (30) के रूप में हुई है। भाषा सं अनवर राजकुमार


लेखक के बारे में