Badrinath Dham Donation Theft Case: बद्रीनाथ धाम में दान चोरी मामले में बड़ी गिरफ्तारी.. मंदिर के पूर्व अधिकारी को उठा ले गई एसआईटी, जानें क्या करते हुए कैद हुए थे CCTV कैमरे में

Ads

Badrinath Dham Donation Theft Case: बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 05:26 PM IST

Badrinath Dham Donation Theft Case || Image- All in Haridwar File

HIGHLIGHTS
  • दान चोरी मामले में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार।
  • सीसीटीवी फुटेज बना जांच का अहम आधार।
  • एसआईटी कई संदिग्धों से कर रही पूछताछ।

देहरादून: बद्रीनाथ मंदिर के दान में चोरी के मामले में गठित की गई एसआईटी ने शुक्रवार को पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। (Badrinath Dham Donation Theft Case Updates) पुलिस उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। एसआईटी के अनुसार, जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान 22 जून, 25 जून और 29 जून को नकदी की गड्डियां उठाकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। फिलहाल जांच एजेंसी वीडियो और सबूतों की जांच कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

आंतरिक जांच रिपोर्ट भी SIT को सौंपी गई

गिरफ्तारी से एक दिन पहले बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपनी 18 पन्नों की इंटरनल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट SIT को सौंपी थी। इसके अलावा नए सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ अन्य संदिग्धों की भी पहचान हुई है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, 25 जून और 29 जून के फुटेज में कुछ और लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी हैं। इन लोगों से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जांच जारी, कई अधिकारियों से पूछताछ

SIT ने 29 जून और 2 जुलाई के सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 22 जून और 25 जून के फुटेज की भी जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रंगड़ और उनके निजी सहायक अतुल डिमरी से भी पूछताछ की गई है। (Badrinath Dham Donation Theft Case Updates) साथ ही मंदिर के CCTV कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड और दान की गिनती की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

दान चोरी मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?

एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी का आधार क्या बताया गया है?

एसआईटी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान कथित रूप से नकदी की गड्डियां अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए हैं।

मामले की जांच जारी है।

मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है? एसआईटी अन्य सीसीटीवी फुटेज, दान रिकॉर्ड और संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। कई अधिकारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।