Reported By: Rajkumar Sahu
,Baloda Road Accident Video || Image- IBC24 News file
जांजगीर-चाम्पा: जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। (Baloda Road Accident Video) बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहु और एक अन्य युवक के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार आए थे। यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे। वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई।
इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है। (Baloda Road Accident Video) हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।
जांजगीर-चाम्पा में सामने आये एक और मामले में बलौदा थाना के खिसोरा गांव के प्रायमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया ह। आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक, एक अन्य मामले में सस्पेंड हुआ था और अभी एक माह पहले बहाल हुआ था। अब छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक, सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
पुलिस के मुताबिक, शिक्षक राकेश कुर्रे द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत की जाती थी और छात्राओं से गलत व्यवहार भी करता था। परिजन की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराई थी और तहसीलदार की टीम की जांच में शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। (Baloda Road Accident Video) फिर परिजन की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत जुर्म दर्ज किया। इसके बाद, आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की