Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab || Image- Business Standard File
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनका मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया है। (Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab) राज्य के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसके बाद बरनाला में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल भी समाप्त हो गई।
Chandigarh: Punjab Minister Harjot Singh Bains says, “Today, Chief Minister Bhagwant Mann has taken a major decision in the interest of all government sanitation workers and sewer workers in Punjab. It has been decided that from August 1, all sanitation workers and sewer workers… pic.twitter.com/1fj93nVkJ0
— IANS (@ians_india) July 27, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह फैसला सफाई कर्मचारियों के हित में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कर्मचारियों का वेतन 10,500 रुपये था, जिसे पहले बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अन्य मांगों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर रही है।
बरनाला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि डीएसपी सतबीर सिंह बैंस को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। (Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab) उन्होंने बताया कि एसआईटी पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी, वीडियो फुटेज की जांच करेगी, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बरनाला में संविदा सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने और नियमित नौकरी की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने डीएसपी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और पंजाब सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे और राज्य में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है।
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया