Dhanteras 2022: मात्र 10 रुपये में करें धनतेरस के दिन ये उपाय, जीवन में नहीं होगी धन की कमी

Ads

Dhanteras 2022: मात्र 10 रुपये में करें धनतेरस के दिन ये उपाय, जीवन में नहीं होगी धन की कमी There will be no shortage of money on Dhanteras

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 09:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 04:19 AM IST

don't do this work maa lakshmi gets angry

Dhanteras 2022: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का खास महत्व है। धनतेरस दीपावली के महापर्वों में से एक है। धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इस पर्व को धन और समृद्धि का कारक माना गया है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन धन्वंतरि का जन्म हुआ था।

Read more: ‘मुझे मजबूरन करने पड़े ऐसे काम और लेनी पड़ी दवाईयां…’ इस फेमस एक्ट्रेस ने ठहराया बॉलीवुड को जिम्मेदार 

इस दिन आभूषण, बर्तन और वाहन खरीदना बेहद शुभ होता है। धनतेरस पर आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन में पैसों की बारिश कर देगा। इन उपायों के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये खर्च करने होंगे।

सुपारी
पूजा-पाठ में सुपारी का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुपारी को ब्रह्मदेव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना गया है। धनतेरस के दिन पूजा के बाद सुपारी को तिजोरी में रखें। इससे आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी।

उल्लू की तस्वीर
Dhanteras 2022: माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है। धनतेरस के दिन उल्लू की तस्वीर खरीद कर घर लाएं। फिर इसे शाम को अलमारी पर चिपका दें। उल्लू की फोटो धन स्थान में होने से धन का आगमन बढ़ता है।

Read more: पटाखा संस्थान पर चली ताबड़तोड़ छापेमारी, टीम ने पकड़ी लाखों की टैक्स चोरी, व्यापारियों में मचा हड़कंप 

बताशे का भोग
हिंदू धर्म में शुभ कार्य में बताशे का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी को बताशा सबसे प्रिय है। धनतेरस की पूजा में बताशे का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है।

दीपदान
Dhanteras 2022: आर्थित स्थिति को मजबूत करने के लिए धनतेरस के दिन 10 रुपये के दीपक खरीद कर लाएं। घर के बाहर दीप माला बनाकर जलाएं। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें