Sanjeev Arora Arrested News/Image Credit: IBC24.in
Sanjeev Arora Arrested News: नई दिल्ली: चंडीगढ़ का पॉश इलाका सेक्टर-2 और शनिवार सुबह का वक्त करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ ED के अधिकारी जब संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि जांच की आंच इतनी तेज होगी..मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ महीने भर में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। इस रेड के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि ED अब भ्रष्टाचार रोकने के लिए नहीं, (Sanjeev Arora Arrested News) बल्कि दूसरी पार्टियों को तोड़ने और डराने के लिए काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो टूक शब्दों में कहा कि पंजाब ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है और बीजेपी की ‘नफरत की राजनीति’ यहां सफल नहीं होगी।
दूसरी तरफ, बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। (Sanjeev Arora Arrested News) पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि यह मामला व्यक्तिगत नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का है।
दो दिन पहले मोहाली में हुई रेड और मुख्यमंत्री के ओएसडी के कथित करीबियों पर कसते शिकंजे ने पहले ही इस बड़े एक्शन की नींव रख दी थी। (Sanjeev Arora Arrested News) अब संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद सवाल ये है कि, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
इन्हे भी पढ़ें:-