Home » Breaking News » 15-Year-Old Student Raped by 50-Year-Old Auto Driver
Narmadapuram Crime News : बेटी ने अचानक बंद किया स्कूल जाना, परिजनों ने जब जोर देकर पूछा, तो छात्रा ने रोते हुए बताई 50 साल के हैवान की काली करतूत
Ads
नर्मदापुरम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने रोजाना स्कूल आने-जाने वाली 15 साल की छात्रा को हिंगलाज माता मंदिर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के स्कूल न जाने पर परिजनों की पूछताछ में इस घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा मात्र 15 साल की है, जिसके साथ एक 50 वर्ष के अधेड़ उम्र के ऑटो ड्राइवर ने रेप कर दिया। यह पूरा मामला 7 दिन बाद तब सामने आया जब स्कूली छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया और घरवालों के जोर देकर पूछने पर उसने पूरी सच्चाई बताई। इस पूरे घटना की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
रोज़ गांव से ऑटो में बैठ कर जाती थी स्कूल
दरअसल, पीड़िता शहर से लगे एक गांव की रहने वाली है और रोजाना ऑटो से स्कूल आती-जाती थी। आरोपी ड्राइवर मुकेश कीर उसे स्कूल ले जाने के बजाय घूमने का कहकर हिंगलाज माता मंदिर के पास नर्मदा किनारे ले गया और सुनसान जगह देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। डर की वजह से पीड़िता चुप रही और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने रोते हुए ऑटो ड्राइवर की सारी करतूत बता दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुकेश कीर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।इसी कड़ी में ऐसा ही मामला शहडोल से सामने आया है की जहाँ पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
. आरोपी ऑटो ड्राइवर ने छात्रा के साथ वारदात को कहाँ अंजाम दिया?
आरोपी ड्राइवर छात्रा को स्कूल ले जाने के बहाने हिंगलाज माता मंदिर के पास नर्मदा किनारे सुनसान जगह पर ले गया और वहाँ दुष्कर्म किया।
इस घटना का खुलासा कितने दिनों बाद और कैसे हुआ?
घटना का खुलासा 7 दिन बाद हुआ। जब पीड़िता ने डर के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया, तब परिजनों की पूछताछ में उसने पूरी सच्चाई बताई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुकेश कीर के खिलाफ रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।