Bharat Jodo Yatra
नई दिल्ली। Ruckus due to tweet on Rahul Gandhi : तमिलनाडु बीजेपी नेता के राहुल गांधी और उनकी उनकी भांजी की एक पुरानी फोटो ट्वीट से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता निर्मल कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए राहुल गांधी और उनकी भांजी की एक पुरानी फोटो ट्वीट की। जिसमें राहुल गांधी को पप्पू बोलकर संबोधित किया।
यह भी पढ़ें : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच से पहले स्टेडियम में मंडराया बड़ा संकट, क्या रद्द होगा मैच?, जानें वजह
वहीं जब यह ट्वीट वायरल हुआ तो विवादों में घिर गया। जिसके बाद बीजेपी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। वहीं इसे राजनीतिक टिप्पणी बताया। उन्होंने अपने बयान का गलत मतलब निकालने का भी आरोप लगाया। निर्मल कुमार के ट्विटर बायो के मुताबिक, वे तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं। निर्मल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें राहुल गांधी और अपनी भांजी मिराया वाड्रा (प्रियंका गांधी की बेटी) के साथ बैठे हैं। दोनों लोग राजीव गांधी की 71वीं जयंती के एक स्मरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। निर्मल ने ट्वीट कर लिखा कि- पप्पू मेहंदी लगाने और बच्चों के साथ खेलने में खुश लग रहा है, मैं उन 10 व्यक्तियों के बारे में चिंतित हूं जो पप्पू को एक सीरियस मैटेरियल समझकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हाइवे पर पलटा ट्रक, इस भीषण हादसे को देखकर कुछ लोग हुए खुश तो कुछ हुए शर्म से लाल, जानें क्या है पूरा मामला
Ruckus due to tweet on Rahul Gandhi : बीजेपी नेता निर्मल के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता डॉ. पूजा त्रिपाठी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नीच, निकृष्ट, निर्लज्ज और अखंड घटिया हो तुम सीटीआर निर्मल कुमार। राजनीतिक हमले के लिए भांजी के साथ फोटो लाना निंदनीय है। ये विकृत और घृणित है। साथ ही आपके सपनों में लगभग 10 लोग शामिल हो रहे होंगे. उनके साथ जुड़ने वालों का एक समुद्र है और मुझे पता है कि आपने लोगों को इतना परेशान किया है कि आपने निजी तस्वीरों का सहारा लिया है।
Unfortunately you can’t expect anything more than such trash from bottom-feeders who seem to have multi-faceted and deep-rooted complexes about women. Sure TN BJP will give him an award and felicitate him for this vile smear…..he’s only following his boss’s directions after all https://t.co/fVXIZ4xghk
— Dr P Thiaga Rajan (PTR) (@ptrmadurai) September 18, 2022
यह भी पढ़ें : प्लानिंग करके शिक्षक को उतारा मौत के घाट, दो दिन बाद पुलिस ने भेजा हवालात… यहां का है मामला
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया और लिखा- मुझे इस दयनीय आदमी निर्मलकुमार पर दया आती है। मान लीजिए कि वह बीजेपी आईटी सेल के लिए योग्य है, क्योंकि वह एक विकृत है। यह राहुल गांधी की भांजी है। अब अपना ट्वीट हटाओ।
I pity this pathetic man @CTR_Nirmalkumar
Guess he qualified for the BJP IT cell because he is a pervert
That’s Rahul Gandhi’s niece. Delete your tweet now, you scumbag https://t.co/yErRIkktjb
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 18, 2022