Hardik Pandya to join CSK for IPL 2027? || Image- AI Generated File
मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए पिछ्ला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा। निजी प्रदर्शन के खराब होने के साथ ही उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पिछले सीजन के आईपीएल में करारी हार का सामना करना पड़ा। (Hardik Pandya to join CSK for IPL 2027?) हार्दिक पांड्या के निजी और कप्तानी प्रदर्शन के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे है कि, पहले गुजरात टाइटंस और अब मुंबई इंडियंस के साथ पांड्या का सफर ख़त्म होने जा रहा है और वह किसी और फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते है। पांड्या अगले सीजन में ट्रेड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हालांकि हार्दिक की संभावित ट्रेड को लेकर चल रही चर्चाएं जितनी आसान दिखाई दे रही हैं, मामला वाकई उससे कहीं अधिक जटिल है। मीडिया में आई खबरों के विपरीत, फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बुधवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने स्पष्ट किया कि हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर उनके बीच कोई बातचीत या प्रपोजल फिलहाल मौजूद नहीं है। (Hardik Pandya to join CSK for IPL 2027?) सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि टीम ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी को यह जानकारी है कि कौन-सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध हो सकता है, लेकिन इस पर चर्चा तभी होगी जब टीम अपना सीजन रिव्यू पूरा कर लेगी। यह रिव्यू वर्तमान में चल रही मेजर लीग क्रिकेट के ख़त्म होने के बाद ही पूरी होगी।
वहीं, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने भी साफ किया कि फिलहाल फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी की ट्रेड को लेकर बातचीत नहीं कर रही है। उनका कहना है कि पोस्ट-सीजन समीक्षा पूरी होने के बाद ही खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी निर्णय पर विचार किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जनरल मीटिंग के तुरंत बाद टीम का डिटेल रिव्यू शुरू कर दिया है। इस बार समीक्षा पहले की तुलना में अधिक वाइड होगी और टीम के हर पहलू का वेल्युएशन किया जाएगा। हार्दिक पंड्या के भविष्य पर भी इसी प्रोसेस के बाद फैसला लिया जाएगा।फ्रेंचाइजी ने अपने सभी कोचों और सपोर्ट स्टाफ से हाल ही में समाप्त हुए सीजन पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इन रिपोर्टों की समीक्षा की जा रही है और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन का भी आकलन होगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि हार्दिक पंड्या को ट्रेड विंडो में रखा जाए या नहीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस प्रबंधन के बीच कुछ स्तर पर बातचीत हुई है, लेकिन उसकी जानकारी पब्लिक नहीं की गई है। आखिरी फैसला लेने से पहले टीम मैनेजमेंट कोचों की राय भी लेगा। (Hardik Pandya to join CSK for IPL 2027?) यदि भविष्य में मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को ट्रेड के लिए उपलब्ध कराती है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजियां इंट्रेस्ट दिखा सकती हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि मुंबई इंडियंस को बदले में मिलने वाला पैकेज उनकी उम्मीदों के मुताबिक होगा या नहीं।
🚨 MAJOR CSK CAPTAINCY SHIFT AHEAD FOR IPL 2027? 🚨
– Ruturaj Gaikwad might be on the verge of losing his CSK captaincy!🤯
– If Hardik Pandya joins CSK, he takes over the captaincy immediately.💛
– If Hardik doesn’t sign, Sanju Samson is heavily tipped to lead CSK in IPL… pic.twitter.com/wZaq2WQymE
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 3, 2026
आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ
हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री