गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह से बड़े भाई ने वाकई में बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी पत्नी की शादी छोटे भाई से करा दी। बड़े भाई ने ऐसा क्यों किया जानकर आप चौंक जाएंगे। ये अनोखी घटना हुई है, गिरिडीह जिले में तिसरी प्रखंड के लचकन गांव में, जानकारी के मुताबिक शादी के बाद देवर और भाभी के बीच प्यार हो गया था। पहले तो सभी ने इसे देवर- भाभी के बीच का हंसी मजाक समझा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की मोहब्बत जग जाहिर हो गई।
पढ़ें- सावन माह.. और शिव की प्रतिमा पर फन फैलाए बैठा नाग.. IFS अफसर ने भी शेयर किया वीडियो
जब बड़े भाई को पता चला कि उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच सच्ची मोहब्बत है, तो उसने सहमति से भाई की शादी अपनी पत्नी से करा दी। विवाहित महिला दो बच्चों की मां भी है।
दरअसल एक दिन विवाहित महिला अचानक गुजरात के सूरत पहुंच गई थी, जहां उसके पति और देवर काम करते थे, लेकिन सूरत में पति के घर जाने के बजाय वह अपने देवर के घर चली गई। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे, इस बीच दोनों ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं।
सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें देखकर पति का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद वह छोटे भाई के घर पहुंचा और वहां दोनों से चर्चा करने के बाद उसने पत्नी की और छोटे भाई की शादी करने का अपना फैसला सुनाया।
इसके बाद उसने पति ने अपनी पत्नी और भाई की शादी कराके दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक की, इस मामले में बड़े भाई ने कहा कि शादी के बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी गांव में रिश्ते के मेरे भाई से प्यार करती थी। जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने दोनों के बीच न आने का फैसला किया और उनकी शादी करा दी।