LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 21 March 2026: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वालों के खिलाफ एक्शन, BJD ने 6 विधायकों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Ads

Today Live Breaking News and Updates 21 March 2026: देशभर में आज ईद का त्योहार, नमाज़ के लिए मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 09:06 AM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 10:56 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 21 March 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 21 March 2026: बीजू जनता दल ने हाल ही में राज्यसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह फैसला बीजद की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की। इन विधायकों पर एंटी-पार्टी एक्टिविटीज का आरोप लगा है, क्योंकि उन्होंने पार्टी के सामूहिक फैसले का उल्लंघन करते हुए विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। बीजद के अनुशासन समिति ने शो-कॉज नोटिस के जवाबों की जांच के बाद यह कार्रवाई की। पार्टी के संविधान के अनुसार, सदस्यों से पार्टी के फैसलों के प्रति पूरी निष्ठा की अपेक्षा की जाती है, जिसका इन विधायकों ने उल्लंघन किया।

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 21 March 2026 Eid-ul-fitr 2026 देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद आज खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। देशभर की ईदगाहों व मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दी ईद की शुभकामनाएं

Eid-ul-fitr 2026 इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा

दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद मनाने का ऐलान हुआ। जिसके बाद आज सुबह जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.