Today Live Breaking News and Updates 10 April 2026: आज राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बिहार के नए सीएम को लेकर भी काउंटडाउन शुरू
Today Live Breaking News and Updates 10 April 2026: आज राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बिहार के नए सीएम को लेकर भी काउंटडाउन शुरू
oday Live Breaking News and Updates 10 April 2026
नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 10 April 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (शुक्रवार, 10) से नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में 20 सालों के बाद सियासी तस्वीर भी बदल जाएगी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और इसी के साथ प्रदेश में एनडीए की नई सरकार गठित होगी। नए सीएम के नाम पर बिहार में मंथन शुरू हो चुका है।
कौन-कौन हैं सीएम पद की रेस में? (bihar new cm kaun hoga)
Today Live Breaking News and Updates 10 April 2026 बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम शामिल हैं। इन सभी नेताओं का अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक आधार है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी अंतिम फैसला लेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा, क्योंकि 2005 के बाद से नीतीश कुमार लगातार सत्ता के केंद्र में रहे हैं।
बिहार में सत्ता परिवर्तन की पठकथा
बता दें कि बिहार में करीब 2005 के बाद सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी गई है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। वहीं नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की तरफ से पहली बार साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि आगे बिहार की सत्ता को बीजेपी लीड करेगी।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


