भोपालः UPSC CSE Final Result 2025: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। मध्यप्रदेश के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।
भोपाल की सौम्या तिवारी ने देशभर में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल कर मध्यप्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं ग्वालियर के आदित्य मिश्रा ने AIR 62 प्राप्त की है। जबलपुर के अभिषेक दुबे ने AIR 128 हासिल कर शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा इंदौर के अनुज जैन ने AIR 310 तथा उज्जैन के अंकित शर्मा ने AIR 412 प्राप्त की है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों के घरों में जश्न का माहौल है और परिजन तथा शुभचिंतक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
UPSC CSE Final Result 2025 : UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।