Virginia Hostel Firing : हॉस्टल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग से अफरा-तफरी! कैंपस में लॉकडाउन, इतने छात्र घायल, संदिग्ध की तलाश जारी

Ads

अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में हॉस्टल के बाहर शनिवार तड़के अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक छात्र समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे कैंपस में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 07:22 AM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 07:50 AM IST

Virginia Hostel Firing

HIGHLIGHTS
  • वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाहर गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए।
  • घायलों में एक छात्र शामिल है और एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • घटना के बाद पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन लगाया गया, जबकि अभी किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमेरिका : Virginia Hostel Firingमेरिका में वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (VSU) कैंपस के हॉस्टल (डॉर्मिटरी) के बाहर शनिवार तड़के अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर के बाहर हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में एक छात्र समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कैंपस में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया।

5 लोगों की हालत गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना कैंपस स्थित हॉस्टल के ठीक बाहर घटी। अचानक हुई फायरिंग से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर सभी 5 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और गहन जांच जारी है। फ़िलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में हुई इस हिंसक वारदात से छात्रों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:

गोलीबारी कहां हुई?

गोलीबारी अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित हॉस्टल के बाहर हुई।

फायरिंग में कितने लोग घायल हुए?

गोलीबारी में एक छात्र समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद क्या कार्रवाई हुई?

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन घोषित किया गया और पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।