#IBC24MINDSUMMIT : राजधानी में स्ट्रीट डॉग की समस्या का क्यों ​नहीं मिल पा रहा समाधान? खुद महापौर मालती राय ने किया खुलासा

Ads

#IBC24MINDSUMMIT : राजधानी में स्ट्रीट डॉग की समस्या का क्यों ​नहीं मिल पा रहा समाधान? खुद महापौर मालती राय ने किया खुलासा |

  •  
  • Publish Date - December 7, 2024 / 01:14 PM IST,
    Updated On - December 7, 2024 / 01:14 PM IST

#IBC24MINDSUMMIT | Source : IBC24

भोपाल: IBC24MINDSUMMIT, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।

नए भोपाल में तेजी से हो रहा विकास, लेकिन पुराने भोपाल में काम सुस्त?

IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ के अगले सेशन में भोपाल महापौर मालती राय, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके और भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शिरकत की। इस सेशन का नाम शहर सरकार, कितनी दमदार? रखा गया है। जहां शहरी राजनीति से जुड़े कई सवाल पूछे जाएंगे। जब भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से पूछा गया कि नए भोपाल में तेजी से हो रहा विकास, लेकिन पुराने भोपाल में काम सुस्त है तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम कभी विकास में भेदभाव नहीं करते हैं। जब हम सोचते हैं तो समग्र भोपाल के बारे में सोचते हैं। हमने पूरे शहर में विलंब किए बिना हर समस्या का निराकरण करने का काम किया है।

आपने वादा किया था कि भोपाल झुग्गी मुक्त हो जाएगा?

जब भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से पूछा गया कि आपने वादा किया था कि भोपाल झुग्गी मुक्त हो जाएगा, लेकिन टारगेट पूरा होते नजर नहीं आता? तो इस पर उन्होनें जवाब देते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से गरीबों को पक्का मकान देने का सपना पूरा किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभी झुग्गी मुक्त भोपाल अभियान शुरू किया है। उसके तहत सर्वे पूरे हो गए है। पूरा एक वेल प्लान प्रोजक्ट है। सीएम खुद इस प्रोजेक्ट को मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डाटा मिलने के बाद झग्गी की जगह उनको पक्का मकान दिया जाएगा।

राजधानी में स्ट्रीट डॉग की समस्या का क्यों ​नहीं मिल पा रहा समाधान?

IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ के सेशन में भोपाल महापौर मालती राय से जब पूछा गया कि राजधानी में स्ट्रीट डॉग की समस्या का क्यों ​समाधान नहीं मिल पा रहा है तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि 1200 समस्याएं स्ट्रीट डॉग की है। हमें कंपलेन आती है और नगर निगम की गाड़ी भी डॉग को पकड़ने जाती है लेकिन कॉलोनी वाले उस नंबर को इसलिए बंद नहीं करते हैं क्योंकि ऐसा न हो की वो डॉग वापस आ जाए। जब तक हमको पूरी तरह से भरोसा नहीं हो जाएगा कि ये डॉग वहां से चला गया तब उसको वो लोग क्लॉज नहीं करते हैं। इसलिए समस्याओं को आंकड़ा 1200 है।

 

यहां देख सकेंगे IBC24 MIND SUMMIT का लाइव प्रसारण

IBC24 Youtube

IBC24 X (Twitter)

IBC24 Facebook

Khabar Bebak

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp