आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण ठप खड़े हैं इंडिगो के 30 विमान

Ads

आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण ठप खड़े हैं इंडिगो के 30 विमान

  •  
  • Publish Date - November 7, 2022 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

मुंबई, सात नवंबर (भाषा) घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो के लगभग 30 विमान आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण ठप खड़े हैं।

इसी के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन चालक दल के सदस्यों के साथ विमान पट्टे पर लेने (वेट लीज) अन्य विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।

एक सूत्र के अनुसार, इंडिगो के 30 विमान आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं के कारण बंद खड़े हुए हैं।

संपर्क करने पर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से इसकी पुष्टि करते कहा कि कंपनी के करीब 30 विमान ठप खड़े हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर विमानन उद्योग को आपूर्ति श्रृंखला में बड़े व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले एक नवंबर को विमानन सलाहकार कंपनी सीएपीए ने कहा था कि भारतीय विमानन कंपनियों के 75 से अधिक विमान वर्तमान में रखरखाव और इंजन से संबंधित मुद्दों के कारण बंद खड़े हुए हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय