सस्से कर्ज, स्टांप ड्यूटी में कटौती के बावजूद दक्षिण मध्य मुंबई की 90 प्रतिशत संपत्ति नहीं बिकी

Ads

सस्से कर्ज, स्टांप ड्यूटी में कटौती के बावजूद दक्षिण मध्य मुंबई की 90 प्रतिशत संपत्ति नहीं बिकी

  •  
  • Publish Date - November 8, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुंबई, आठ नवंबर (भाषा) आवास ऋण की कम दरों और स्टांप ड्यूटी में कटौती के बावजूद दक्षिण मध्य मुंबई में 90 प्रतिशत संपत्ति नहीं बिकी। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रियल एस्टेट सलाहकार फर्म एनारॉक समूह की रिपोर्ट में कहा गया कि दक्षिण मध्य मुंबई में इस समय बिक्री के लिए 10,700 आवासीय इकाइयां उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि क्षेत्र में उपलब्ध घरों में 29 प्रतिशत का आकार 1,500 से 2,000 वर्ग फुट के बीच है, जबकि 23 प्रतिशत का आकार 1,000 से 1,500 वर्ग फुट और 2,000 से 3,000 वर्ग फुट के बीच है।

वर्ली, प्रभादेवी, महालक्ष्मी, तारदेव और लोअर परेल सहित दक्षिण मध्य मुंबई में 2013 से 2021 की तीसरी तिमाही के बीच लगभग 25,660 इकाइयां पेश की गईं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय