अदाणी ग्रीन एनर्जी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए इकाइयों का किया गठन

Ads

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए इकाइयों का किया गठन

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 05:29 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन के लिए अपनी अनुषंगी कंपनी की अनुषंगी इकाइयां गठित करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

एजीईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि नई इकाइयों का गठन उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी सिक्स्टी फोर लिमिटेड (एआरई64एल) द्वारा किया गया है।

कंपनी ने कहा कि एआरई64एल स्टेप-वन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एआरई64एस1एल) और एआरई64एल स्टेप-टू रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एआरई64एस2एल) का गठन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन के उद्देश्य से किया गया है।

अदाणी समूह की इकाई, अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड बड़े पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सौर, पवन, हाइब्रिड एवं ऊर्जा भंडारण समाधानों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है।

भाषा निहारिका रमण

रमण