एडीबी ने ब्रह्मपुत्र के किनारे बाढ़ प्रबंधन बढ़ाने के लिए 18.2 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

Ads

एडीबी ने ब्रह्मपुत्र के किनारे बाढ़ प्रबंधन बढ़ाने के लिए 18.2 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 09:29 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:29 PM IST

नयी दिल्ली, दस फरवरी (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे असम की बाढ़ और नदी तट कटाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए 18.2 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त वित्त पोषण को मंजूरी दी है।

यह वित्त पोषण अक्टूबर 2023 में स्वीकृत 20 करोड़ डॉलर के जलवायु अनुकूल ब्रह्मपुत्र एकीकृत बाढ़ और नदी तट कटाव जोखिम प्रबंधन परियोजना के अतिरिक्त है।

एडीबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस परियोजना ने बाढ़ और कटाव की पुरानी समस्याओं से निपटने के लिए एक समग्र और जोखिम आधारित नजरिया दिया है। ये समस्याएं राज्य में ग्रामीण गरीबी, आजीविका के नुकसान और बार-बार होने वाले विस्थापन का मुख्य कारण रही हैं।

भारत में एडीबी की निदेशक मियो ओका ने कहा, ”यह अतिरिक्त वित्त पोषण असम को आपदा से निपटने में सक्षम राज्य बनने, नदी तट के कटाव और बाढ़ को कम करने तथा ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे उच्च जोखिम वाले समुदायों की रक्षा करने के अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

शीर्ष 5 समाचार