माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

Ads

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 03:11 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) कृषि रसायन कंपनी यूपीएल लिमिटेड ने यूपीएल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद समूह के चेयरमैन एवं सीईओ जय श्रॉफ को वैश्विक फसल संरक्षण कारोबार की जिम्मेदारी सौंप दी है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि फ्रैंक का इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा। वह अमेरिका में बसने की योजना बना रहे हैं।

फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने नई नेतृत्व संरचना की घोषणा की है, जिसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समीर टंडन को एशिया-प्रशांत, अफ्रीका और यूरोप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि आशीष डोभाल को उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

यूपीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ नई नेतृत्व संरचना कंपनी की रणनीतिक दिशा में निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेज लाएगी और प्रमुख बाजारों में क्रियान्वयन को मजबूत करेगी। यह कंपनी को अधिक सरल और चुस्त संगठन बनाने के उद्देश्य के अनुरूप है।’’

टंडन को उपभोक्ता वस्तु एवं फसल संरक्षण क्षेत्रों का 26 साल से अधिक का अनुभव है। वहीं डोभाल को एशिया, यूरोप और पश्चिम एशिया के कृषि बाजारों में 23 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

भाषा निहारिका अजय

अजय