अमेरिकन एक्सप्रेस ने भारत में छोटे व्यापारियों की मदद के लिए पेश किया मंच

Ads

अमेरिकन एक्सप्रेस ने भारत में छोटे व्यापारियों की मदद के लिए पेश किया मंच

  •  
  • Publish Date - September 13, 2023 / 09:55 PM IST,
    Updated On - September 13, 2023 / 09:55 PM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया ने अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में छोटे व्यापारियों की मदद के मकसद से भारत में अपना हाइपरलोकल मंच ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ शुरू करने की घोषणा की।

अमेरिकन एक्सप्रेस ने भारत में 2022 में 10 लाख से अधिक नए दुकानदारों को जोड़ा है।

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के उपाध्यक्ष एवं ‘ग्लोबल मर्चेंट एंड नेटवर्क सर्विसेज’ के प्रमुख अनुराग गुप्ता ने कहा, “छोटे कारोबारियों को अपनी पहुंच बढ़ाने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने में अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमने इन चुनौतियों को पहचाना और इससे पार पाने के लिए हाइपरलोकल प्लेटफार्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ का निर्माण किया…।’’

‘हाइपरलोकल’ शब्द का अर्थ कारोबार को स्थानीय रूप देने से है। हाइपरलोकल डिलिवरी मॉडल एक ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है जिसमें ग्राहकों की मांग आधारित जरूरतों को डिजिटल मंच के माध्यम से स्थानीय ऑफलाइन दुकानों के जरिये पूरा किया जाता है। ऐसे डिलिवरी मॉडल का मुख्य लाभ यह है कि ग्राहकों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ के जरिए हम अमेरिकन एक्सप्रेस कार्डधारकों को स्थानीय दुकानों पर खरीद के लिए प्रोत्साहित कर छोटे कारोबारियों को सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।

भाषा

अनुराग रमण

रमण