एनारॉक ग्रुप का वित्त वर्ष 2025-26 का राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये

एनारॉक ग्रुप का वित्त वर्ष 2025-26 का राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये

एनारॉक ग्रुप का वित्त वर्ष 2025-26 का राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये
Modified Date: May 18, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: May 18, 2026 3:18 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक ग्रुप का वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि मजबूत आवासीय मांग और कार्यालय व खुदरा परिसरों को पट्टे पर देने की गतिविधियों में आई तेजी से यह वृद्धि हुई है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व 755 करोड़ रुपये था।

पुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार की निरंतर मजबूती के समर्थन से कंपनी आक्रामक वृद्धि की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि एनारॉक ग्रुप ने वित्त वर्ष -2024-25 के दौरान 16,435 करोड़ रुपये मूल्य के घरों की बिक्री कराई। कुल राजस्व में अकेले आवासीय कारोबार का योगदान 442 करोड़ रुपये रहा।

चालू वित्त वर्ष के दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा, “आवास बाजार अब चयनात्मक हो गया है, इसलिए हम लगातार मांग पर नजर रख रहे हैं और अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से इसे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में