महिलाओं के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, लाखों कर्जदारों को मिलेगी राहत, जानिए ये बड़ी बातें

Assam government : महिलाओं के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान, लाखों कर्जदारों को मिलेगी राहत, जानिए ये बड़ी बातें..

महिलाओं के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, लाखों कर्जदारों को मिलेगी राहत, जानिए ये बड़ी बातें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 24, 2021 10:41 pm IST

गुवाहाटी।  असम सरकार ने एक प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मंगलवार को 12,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी योजना के लिए सूक्ष्मवित्त कंपनियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे छोटी राशि के कर्ज लेने वाली लाखों महिला कर्जदारों को राहत मिलेगी।

Read More News:  नकली शराब पीने से चार की मौत, शराब की चार दुकानें सील की गईं

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि असम सरकार के वित्त विभाग ने असम सूक्ष्मवित्त प्रोत्साहन एवं राहत योजना (एएमएफआईआरएस) 2021 को लागू करने के लिए सूक्ष्मवित्त संस्थानों (एमएफआई) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘कुल मिलाकर 38 एमएफआई और बैंकों ने राज्य सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जो 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगा।’’

Read More News: 7वां वेतन आयोग : 35 हजार रुपए तक बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन, सरकार ने पूरी कर दी बड़ी डिमांड

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने इस मौके पर कहा कि इस साल जून तक राज्य में 14 लाख सूक्ष्मवित्त कर्जदार थे और नई योजना में 12,000 करोड़ रुपये का ऋण पोर्टफोलियो शामिल होगा, जिसमें राज्य सरकार के लगभग 7,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Read More News:  दिल्ली में मुलाकात पर छत्तीसगढ़ में सियासत! भाजपा ने कहा- सस्पेंस खत्म हुआ कांग्रेस में अंतर्कलह नहीं

उन्होंने कहा कि यह योजना कम आय वाले गरीब परिवारों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ ही सूक्ष्मवित्त की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

सरमा ने साथ ही कहा कि यह योजना ग्राहकों को जिम्मेदारी के साथ उधार लेने और समय पर कर्ज चुकाने के लिए प्रेरित करेगी।

Read More News: चूड़ी वाले की पिटाई पर सियासी बयानबाजी, BJP के निशाने पर आए औवैसी, कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर बोला हमला


लेखक के बारे में