नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण संबंधी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को निर्गम के पहले दिन तीन प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को आईपीओ के तहत पहले दिन 3.68 लाख इक्विटी शेयर के लिए बोलियां मिलीं। कुल पेशकश 1.14 करोड़ शेयरों की है।
पहले दिन खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 16 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का एक प्रतिशत कोटा भरा।
आईपीओ के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों की तरफ से कोई बोली नहीं मिली। निर्गम छह अप्रैल को बंद होगा।
इससे पहले एवलॉन टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 389 करोड़ रुपये जुटाए थे।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय