7 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

Ads

7 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

  •  
  • Publish Date - August 21, 2017 / 04:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

 

सरकारी बैंकों के करीब 12 लाख कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर है. हड़ताली बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर रहे है. बैंक कर्मचारी बैंकों के विलयीकरण और निजीकरण के खिलाफ ये हड़ताल कर रहे है । वहीं  छत्तीसगढ़ के करीब 12 हजार कर्मचारी भी हड़ताल कर रहे है। जिससे प्रदेश की करीब 2 हजार बैंकों में कामकाज ठप्प हो गया है. सरकारी बैंकों के साथ कुछ निजी बैंक भी हड़ताल में समर्थन कर रहे है. हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि वे आम जनों के लिए हड़ताल कर रहे है. इसके साथ ही आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी बात कह रहे है ।