बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाए

Ads

बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाए

  •  
  • Publish Date - September 13, 2023 / 08:59 PM IST,
    Updated On - September 13, 2023 / 08:59 PM IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने बुधवार को कहा कि उसने 7.88 प्रतिशत ब्याज पर बॉन्ड के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह राशि टियर टू बॉन्ड के जरिये एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक बोली मंच पर जुटाई गई थी।

बीओआई ने कहा कि उसे 2,000 करोड़ रुपये की पेशकश के मुकाबले 3,770 करोड़ रुपये की 83 बोलियां प्राप्त हुईं।

इसमें कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार इस धन का उपयोग समग्र पूंजी और दीर्घकालिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण