बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

Ads

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 03:18 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 03:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) रसायन कंपनी बीएएसएफ इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360.29 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 137.40 करोड़ रुपये था।

बीएएसएफ की कुल आय जून, 2026 को समाप्त तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 4,846.51 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,760.46 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,366.27 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,560.32 करोड़ रुपये था।

बीएएसएफ इंडिया के निदेशक मंडल ने क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लि. की विशेष उद्देश्यीय इकाई क्लीन मैक्स गैलापागोस प्राइवेट लि. में 14.18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। कंपनी इसके लिए 94.5 लाख रुपये का निवेश करेगी।

भाषा रमण अजय

अजय