बीएचईएल का चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 1290 करोड़ रुपये

Ads

बीएचईएल का चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 1290 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 01:55 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,290.47 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 504.45 करोड़ रुपये रहा था।

बीएचईएल ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 12,553.50 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 की इसी तिमाही में 9,142.64 करोड़ रुपये थी।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 533.90 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर 1.40 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

बीएचईएल, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग तथा विनिर्माण कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका

निहारिका