जयपुर, 16 मई (भाषा) बिजनेस नेटवर्किंग संगठन बीएनआई इंडिया का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को यहां शुरू हुआ। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में देश और विदेश से उद्यमी, उद्योग जगत के दिग्गज और पेशेवर भाग ले रहे हैं।
इसके अनुसार यह दो दिवसीय सम्मेलन जयपुर में पहली बार हो रही है।
बीएनआई इंडिया के निदेशक हेमू सुवर्णा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भरोसेमंद कारोबारी संबंध बनाने और दीर्घकालिक विकास के अवसरों को बढ़ावा देने का मंच तैयार करना है।
इस सम्मेलन में देश भर से और पड़ोसी देशों के उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों, व्यवसाय मालिकों और निर्णय लेने वालों की भागीदारी देखने को मिल रही है। इसमें बीएनआई के वैश्विक नेतृत्व और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) को दुनिया का सबसे बड़ा व्यावसायिक नेटवर्किंग संगठन माना जाता है। इसके 76 देशों में 3.55 लाख से अधिक सदस्य हैं। भारत में इसके 143 शहरों में 1,498 चैप्टर में 72,000 से अधिक सदस्य हैं।
भाषा पृथ्वी रवि कांत रमण
रमण