नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) मंडियों में किसानों की ओर से आवक घटाने तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच मंगलवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में सभी तेल-तिलहन मजबूत रहे।
शिकॉगो एक्सचेंज रात 2.5 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत बंद हुआ था और यहां अभी सुधार है। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे सुधार के साथ बंद हुआ।
सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन की मांग प्रतिदिन करीब 2.5 से तीन लाख बोरी की है जबकि मंगलवार को मंडियों में आवक कुल मिलाकर लगभग 55,000 बोरी की ही हुई। इस कमी को पूरा करना मुश्किल है। इसमें जो बात सबसे परेशान करती है, वह यह है कि इस आवक की कमी की स्थिति के बावजूद सोयाबीन डीगम और पामोलीन तेल लागत से नीचे दाम पर बेचा जा रहा है। इससे देश के तेल कारोबारियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बाजार में सोयाबीन, सरसों और बिनौला की आवक बेहद कमजोर है। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख तथा आगामी त्योहारों मांग के साथ-साथ प्लांट वालों द्वारा देश भर में सोयाबीन का खरीद दाम लगभग 150-200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाये जाने का असर सभी तेल-तिलहन कीमतों पर दिखाई दिया जिनके दाम में सुधार आया। नेफेड के पास भी सोयाबीन का स्टॉक अब सीमित रह जाने की उम्मीद है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,875-7,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,150-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,625-2,925 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,665-2,765 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,665-2,815 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,300-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,150-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय