मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) बॉम्बे डाइंग जापान की सुमितोमो रिएल्टी एंड डेवलपमेंट कंपनी को 22 एकड़ जमीन 5,200 करोड़ रुपये में बेचेगी। वाडिया समूह की बॉम्बे डाइंग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वर्ली में इस भूखंड की बिक्री मुंबई के इतिहास का सबसे बड़ा जमीन सौदा होगा।
बॉम्बे डाइंग ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सुमितोमो की अनुषंगी गोइसू इस सौदे का भुगतान दो चरणों में करेगी। पहले चरण में 4,675 करोड़ रुपये और शेष 525 करोड़ रुपये कुछ शर्तों के पूरे होने के बाद चुकाएगी।
बयान के अनुसार, इस सौदे को मंजूरी देने के लिए बॉम्बे डाइंग के निदेशक मंडल ने बुधवार को बैठक की। इस सौदे को अब शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।
भाषा अनुराग रमण
रमण