पहली तिमाही में सीजी पावर का शुद्ध लाभ बढ़कर 232.13 करोड़ रुपये पर

Ads

पहली तिमाही में सीजी पावर का शुद्ध लाभ बढ़कर 232.13 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 24, 2024 / 08:07 PM IST,
    Updated On - July 24, 2024 / 08:07 PM IST

चेन्नई, 24 जुलाई (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 232.13 करोड़ रुपये हो गया।

विविधीकृत मुरुगप्पा समूह का हिस्सा इस कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 192.06 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,004.36 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल एकल आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 1,791.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,139.76 करोड़ रुपये हो गई। 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की एकल कुल आय 7,760.80 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय