देश के निर्यात में अप्रैल-मई में दोहरे अंक की वृद्धि: अधिकारी
देश के निर्यात में अप्रैल-मई में दोहरे अंक की वृद्धि: अधिकारी
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) देश के निर्यात में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल–मई के दौरान दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वाणिज्य मंत्रालय 15 जून को मई के व्यापार आंकड़े जारी करेगा।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ इन दो महीनों के दौरान निर्यात में दोहरे अंक की वृद्धि हुई है।’’
अप्रैल में निर्यात 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो पिछले चार वर्ष में सबसे अधिक मासिक निर्यात है। यह वृद्धि मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों के कारण हुई क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।
इसी दौरान व्यापार घाटा हालांकि बढ़कर 28.38 अरब अमेरिकी डॉलर के तीन महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसका कारण आयात में वृद्धि है।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


