DA Hike Latest News Today: 8वें वेतनमान के इंतजार में बैठे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश, होली से पहले खाते में आएगा पैसा / Image: IBC24 Customized
तिरुवनंतपुरम: DA Hike Latest News Today 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने होली की सौगात दे दी है। दरअसल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के डीआर में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। बताया जा रहा हे कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च महीने के वेतन के साथ ही खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यानि होली से पहले खुशियों की सौगात मिलने वाली है। वहीं, बढ़ा हुआ DR अप्रैल से मिलने वाली पेंशन में शामिल किया जाएगा।
DA Hike Latest News Today मिली जानकारी के अनुसार केरल सरकार ने होली से पहले बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 25 प्रतियशत के बजाए 35 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स के महंगाई राहत में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
केरल सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के कर्मचारियों को भी मिलेगा। यह सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर भी लागू होगा। इसके अलावा फुल-टाइम कंटिजेंट कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। संशोधित DA का लाभ पार्ट-टाइम शिक्षकों, पार्ट-टाइम कंटिजेंट कर्मचारियों और दोबारा नियुक्त किए गए पेंशनरों को भी मिलेगा। इनके लिए भत्ते की गणना उनकी पात्र वेतन राशि के आधार पर की जाएगी।
दूसरी ओर केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। बता दें कि वेतन आयोग का गठन पिछले साल नवंबर महीने में किया गया था। इससे पहले, जनवरी के महीने में वेतन आयोग गठन का ऐलान हुआ। वेतन आयोग की सिफारिशें 18 से 20 महीने में लागू होने की उम्मीद है। हाल ही में सरकार ने आठवें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। आयोग ने मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से सुझाव और राय आमंत्रित किए हैं। जवाब जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2026 है। इससे पता चलता है कि प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है लेकिन अंतिम रिपोर्ट तैयार होने में अभी समय लगेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में फिटमैंट फॉर्मूले की बड़ी भूमिका होगी। कर्मचारी संगठनों ने 2.86 से लेकर 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। बता दें कि सातवें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए हो गया था।