हिंदुस्तान कॉपर की बिक्री पेशकश के लिए खुदरा निवेशकों की जोरदार मांग, 5.65 गुना बोली मिली

Ads

हिंदुस्तान कॉपर की बिक्री पेशकश के लिए खुदरा निवेशकों की जोरदार मांग, 5.65 गुना बोली मिली

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 5.65 गुना बोली मिली।

खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस में 58 लाख शेयर आरक्षित किए गए थे। दोपहर करीब तीन बजे तक खुदरा निवेशकों ने 3.28 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।

सरकार दो-दिवसीय बिक्री पेशकश के जरिये हिंदुस्तान कॉपर के 5.80 करोड़ से अधिक शेयर यानी छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें तीन प्रतिशत का ‘ग्रीन शू’ यानी अधिक बोली आने पर उसे रखने का विकल्प भी रखा गया है।

शेयरों के लिए 514 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया है। यह न्यूनतम मूल्य सोमवार को कंपनी के शेयर के बंद भाव से 10.38 प्रतिशत कम है।

सरकार की हिंदुस्तान कॉपर में फिलहाल 66.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

चालू वित्त वर्ष में सरकार अब तक आठ सार्वजनिक उपक्रमों में ओएफएस और एसयूयूटीआई से प्राप्त राशि के जरिये सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश के जरिए करीब 52,716 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विनिवेश और परिसंपत्ति मौद्रीकरण से 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण