नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) ईएसआर ग्रुप ने बुधवार को घोषणा की कि उसने लगभग 360 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के लिए ओडिशा के कटक में 57 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में अग्रणी परिसंपत्ति प्रबंधकों में से एक, ईएसआर ग्रुप ने एक बयान में कहा, उसने कटक में 12 लाख वर्ग फुट की कुल विकास क्षमता के साथ 57 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।
ईएसआर ग्रुप ईएसआर कटक लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण और विकास के लिए लगभग 360 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
ईएसआर इंडिया के सीईओ अभिजीत मलकानी ने कहा कि ओडिशा में ऑनलाइन और खुदरा उपभोक्ताओं की लगातार वृद्धि ने हमें इस क्षेत्र में विस्तार करने और हरित भवन सुविधाओं के साथ एकीकृत सुविधा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।
भाषा राजेश
राजेश रमण
रमण