एक्जिम बैंक का अनुमान, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गैर-तेल निर्यात 0.3 प्रतिशत बढ़ेगा

Ads

एक्जिम बैंक का अनुमान, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गैर-तेल निर्यात 0.3 प्रतिशत बढ़ेगा

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) एक्जिम बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का गैर-तेल निर्यात 0.3 प्रतिशत बढ़कर 68.3 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

भारत के निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने बृहस्पतिवार कहा कि देश का कुल वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 77.6 अरब डॉलर रहेगा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 79 अरब डॉलर रहा था।

एक्जिम बैंक ने कहा कि देश के गैर-तेल निर्यात में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 68.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पिछली तीन लगातार तिमाहियों में गैर-तेल निर्यात घटा था।

कुल वस्तुओं के निर्यात में तीसरी तिमाही में गिरावट आने का अनुमान है। इसकी वजह यह है कि मार्च, 2020 से देश के तेल निर्यात में लगातार गिरावट आ रही है।

यह अनुमान एक्जिम बैंक के एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ईएलआई) मॉडल पर आधारित है। बैंक तिमाही आधार पर यह अनुमान जारी करता है।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर