टाटा-भारतीय कौशल संस्थान में पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू

Ads

टाटा-भारतीय कौशल संस्थान में पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 05:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मुबई, 25 दिसंबर (भाषा) टाटा-भारतीय कौशल संस्थान, मुंबई में पहले बैच का प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। सरकार ने कहा है कि यह निजी क्षेत्र की भागीदारी के जरिये कुशल भारत कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने का प्रयास है।

यह संस्थान कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार और टाटा-भारतीय कौशल संस्थान (टाटा-आईआईएस) की संयुक्त पहल है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस संस्थान की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों की बदलती मांग के अनुरूप उद्योग के अनुकूल श्रमबल तैयार करना है।’’

संस्थान की योजना काफी उच्च विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों मसलन रक्षा, तेल एवं गैस, वैमानिकी और अन्य उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना है।

संस्थान की स्थापना के लिए एमएसडीई तथा टाटा-आईआईएस के बीच 11 नवंबर, 2020 को औपचारिक करार हुआ था।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर