(Flipkart Summer Sale 2026/ Image Credit: Flipkart)
नई दिल्ली: Flipkart Summer Sale 2026: Flipkart Summer Sale आज आधी रात से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने जा रही है। हालांकि Flipkart Black और Plus मेंबर्स को यह सेल पहले से ही 24 घंटे की अर्ली एक्सेस के साथ मिल रही है। इस दौरान उन्हें खास ऑफर्स और अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।
इस सेल में Apple, Realme, Poco, Vivo और Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। साथ ही स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, AC, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट दी जा रही है। यह सेल Amazon Great Summer Sale के साथ सीधी टक्कर में है।
Flipkart Black और Plus मेंबर्स को अतिरिक्त लाभ मिल रहे हैं। SBI कार्ड से 15% इंस्टेंट डिस्काउंट, होम अप्लायंसेज और वियरेबल्स पर अतिरिक्त छूट, और स्मार्टवॉच पर स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और ऑडियो डिवाइस पर भी हजारों रुपये तक की बचत का मौका है।
सेल में Apple iPhone 17 और Apple Watch SE 3 जैसी डिवाइस भी डिस्काउंट के साथ मिलेंगी। वहीं Redmi Pad 2 Pro 5G और Vivo, Realme, Poco जैसे ब्रांड्स के फोन भी सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे। कुछ डिवाइस पर बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस मिलाकर और भी ज्यादा बचत की जा सकती है।