फुजीफिल्म ने कोजी वाडा को भारत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Ads

फुजीफिल्म ने कोजी वाडा को भारत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 10:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) इमेजिंग टेक्नोलॉजी फर्म फुजीफिल्म इंडिया ने कोजी वाडा को अपना नया प्रबंध निदेशक बनाया है। फुजीफिल्म इंडिया प्राइवेट लि. ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये नियुक्ति 29 जून से प्रभावी है।

वाडा ने हारुतो इवाता की जगह ली है जो सिंगापुर में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक बना दिए गए हैं। वाडा भारत में फुजीफिल्म के संचालन और व्यापार रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

बयान में कहा गया है कि वाडा 2001 से फुजीफिल्म से जुड़े हुए हैं।वह अभी महाप्रबंधक के रूप में भारत में कंपनी के चिकित्सा क्षेत्र के व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर