सोना 154 रुपये गिरा, चांदी में 1,337 रुपये की बड़ी गिरावट

Ads

सोना 154 रुपये गिरा, चांदी में 1,337 रुपये की बड़ी गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 30, 2021 / 06:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली 30 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात आई कमजोरी के रुख को दर्शाते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 154 रुपये की गिरावट के साथ 44,976 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,337 रुपये की गिरावट के साथ 57,355 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,692 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,733 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 21.64 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति में बदलाव की आशंका के कारण सोने की कीमतें निचले मूल्य दायरे में बनी रही और 1,730 डॉलर प्रति औंस के आसपास मंडराती रहीं।’’

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर