सोना वायदा भाव 231 रुपये गिरकर 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Ads

सोना वायदा भाव 231 रुपये गिरकर 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

  •  
  • Publish Date - July 2, 2025 / 01:53 PM IST,
    Updated On - July 2, 2025 / 03:19 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 231 रुपये घटकर 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 231 रुपये या 0.24 प्रतिशत घटकर 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,069 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.31 प्रतिशत गिरकर 3,339.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा अनुराग

अनुराग