मजबूत डॉलर से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

मजबूत डॉलर से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 07:06 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) भू-राजनीतिक तनाव में नरमी आने के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग कमजोर होने तथा डॉलर के मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,228 रुपये यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,553 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में, अप्रैल् डिलीवरी अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना 119.6 डॉलर या 2.37 प्रतिशत घटकर 4,926.7 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश